Wednesday, 20 February 2013

" बंधन  और आज़ादी "...कहने को तो विपरीतार्थक शब्द हैं , पर सोच और मानसिकता इन्हें और इनके प्रारूप को बदल देती है.....
क्यों की कभी बंधन में बंधे हुए भी हम और हमें आज़ादी का अनुभव और एहसास होता है,......और कभी - कभी हमें और हमारी आजादी में भी बंधन लगने लगता और कभी आवश्यकता महसूस होने लगती है......
बस यूँ ही एक विचार !!!!!
.........प्रार्थना .........

Tuesday, 19 February 2013

मनन 
" ईश्वरीय - संचार ".....यह एक गतिशील प्रक्रिया है, जो  एकाकार  होने के साथ-साथ , आपको और आपके जीवन को चलायमान करती और प्रक्रिया में आपको समायोजित कर देती है......यह एक इंसानी ..... मनः स्थिति भी है......जो समर्पण , श्रद्धा  , विश्वास और अच्छी  सोच-विचार को, जीवन में अग्रणी रख कर खुद को पथिक की भाँति जीवन यापन करता है .......
.........प्रार्थना .........

Sunday, 17 February 2013


ये जो मन की तपन है
तेरी छुअन से ही शांत होती है ......
ये जो तन की बहती धारा है
तेरे सागर से मिल के ही तृप्त होती है.....
ये जो मन की भटकन है
तेरी कुञ्ज-गलियों में पग धरते ही मौन हो जाता है......
ये जो तन की धरा है
तेरे एहसास को पा "हरश्रंगार "बन स्वतः ही बरसने लगता है.....
........प्रार्थना ..........

जब मन मौन होना चाहे ...तब जीवन का अर्थ बदलने लगता है 
और जब प्रार्थनाओं में आँसू बहने लगे ....तब जीवन का अर्थ मिलने लगता है.....
.......प्रार्थना ..........
परछाई बन चलूँ सदा तेरे पीछे 
और ये मन अब क्या चाहे तुझसे ......
प्यासी बनी रहूँ सदा तेरे ही प्याले की 
और ज्यों-ज्यों पियूँ , ललक बढती ही जावे .....
कहा करूँ बस में नहीं मेरे , मन के पीछे जोगन बन सी फिरूँ ......
..........प्रार्थना .....

Wednesday, 13 February 2013


मेरा "प्रेम" तो है खिला - सा , श्वेत पंखुरीयों - सा
और तुम हो आधार - धुरी - से मेरे , केसरिया-रंगे - सांवरे - से.......
...........प्रार्थना ...........


On "valentine day" eve .....
"प्रेम"..... को बयाँ...इजहार,....अभिव्यक्त,..महसूस .....
करने या कराने का दिन ....
प्रेम तो हर रिश्ते में है बस पवित्रता , निस्स्वार्थ्ता और गरिमा होनी चाहिए ....क्या मीरा, राधा , सुभद्रा , द्रौपदी ,गोपियाँ आदि इसके उदाहरण काफी नहीं है ....
क्या था उनके भाव में और जो उन्होंने सरलता ....सहजता...और सरसता से पाया .....
इस पर इतना हो - हल्ला क्यों ????
वैसे तो दिन का महत्व नहीं , पर है भी उससे क्या फर्क ?? यह तो बस एक भाव भर है .....जिसका आधार "विश्वास " है......
..........प्रार्थना ........